InformationDistrict informationदेहरादून ज़िला : परिचय एवं महत्वपूर्ण जानकारियाँ

देहरादून ज़िला : परिचय एवं महत्वपूर्ण जानकारियाँ

देहरादून: परिचय

प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन और विभिन्न अग्रणी शिक्षण संस्थानों के लिए प्रसिद्ध देहरादून (Dehradun District) उत्तराखंड राज्य की राजधानी है। यह जिला उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में स्थित है। देहरादून ‘देहरा और दून’ शब्दों से मिलकर बना है। देहरा का अर्थ देवग्रह अथवा देवालय है। दून का अर्थ है द्रोणी यानी दो पर्वतों के बीच की घाटी। अर्थात यह स्थान दो पर्वतो के बीच की घाटी में स्थित देवालय अथवा देवस्थान है।

- Advertisement -

एक अन्य मान्यता है कि इस स्थान का नाम सिख धर्म गुरु रामराय के नाम पर देहरादून पड़ा। कहा जाता है कि सिख गुरु हर राय के पुत्र रामराय अपने अनुयायियों के साथ इस इस क्षेत्र में आए। उन्होंने अपने अनुयायियों के साथ यहां पर डेरा स्थापित किया। इसी ‘डेरा’ शब्द के दून शब्द के साथ जुड़ जाने के कारण यह स्थान कालांतर में देहरादून कहा जाने लगा। 

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी 

ज़िले का सृजन

1815 में अंग्रेजों से गोरखाओं की हार के बाद देहरादून तहसील को सहारनपुर डिविज़न में शामिल किया गया। लेकिन 1825 में इसे कुमाऊं डिवीजन में स्थानांतरित कर दिया गया था। 1828 में, देहरादून और जौनसार भाबर को एक अलग उपायुक्त के प्रभार में रखा गया। 1829 में, देहरादून जिले को कुमाऊं डिवीजन से मेरठ डिवीजन में स्थानांतरित किया गया।

1842 में, दून को सहारनपुर जिले में शामिल किया गया और जिले के कलेक्टर के अधीनस्थ एक अधिकारी के अधीन रखा गया। 1871 से इसे पूर्ण ज़िले का दर्जा दिया गया।

आजादी के पश्चात 1975 में देहरादून को ‘गढ़वाल मंडल’ में शामिल किया गया। 9 नवंबर सन 2000 को उत्तराखंड राज्य की स्थापना के साथ देहरादून को उत्तराखंड की राजधानी घोषित किया गया। राजधानी के रूप में देहरादून का विकास निरंतर होता रहा और देहरादून एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित हुआ।

- Advertisement -

देहरादून मुख्यतः दो भागों में बंटा है जिसमें एक है मुख्य शहर देहरादून और दूसरा है जौनसार भाबर। मुख्य शहर देहरादून शिवालिक तथा हिमालय से घिरी हुई एक खुली घाटी है। जौनसार भावर हिमालय के पहाड़ी भाग में स्थित है।

जिले की सीमाएं उत्तर और उत्तर पश्चिम में उत्तरकाशी, पूर्व में टिहरी और पौड़ी जिले से लगती हैं। पश्चिमी सीमा पर हिमांचल प्रदेश के सिरमौर जिला तथा टोंस और यमुना नदियाँ हैं। दक्षिण में हरिद्वार जिले और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले इसकी सीमा से लगते हैं।

- Advertisement -

विश्वप्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान

देहरादून यहाँ पर स्थित कई अग्रणी शैक्षिक संस्थानों के लिए विश्वप्रसिद्ध है। यहाँ भारतीय प्रशासनिक सेवा और सैनिक सेवाओं के प्रशिक्षण संस्थान हैं जो इसे शिक्षा के क्षेत्र में विशेष स्थान दिलाते हैं। इसके अलावा तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग, सर्वे ऑफ इंडिया, आई.आई.पी. आदि जैसे कई राष्ट्रीय संस्थान भी देहरादून में स्थित हैं।

वन अनुसंधान संस्थान ( Forest Research Institute – FRI), भारतीय राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज (Rashtriya Indian Military College – RIMC Dehradun), इंडियन मिलिट्री एकेडमी (Indian Military Academy – IMA, Dehradun) जैसे अग्रणी शिक्षण संस्थान देहरादून में ही स्थित हैं।

दृष्टिहीनों के विकास के लिए स्थापित नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर द वर्चुअल हैंडीकैप (NIVH) यानि National Institute for the Empowerment of Persons with Visual Disabilities (NIEPVD) भी देहरादून में स्थित है। यह भारत का ऐसा शिक्षण संस्थान है जहां देश की पहली ब्रेल लिपि की प्रेस है।

देहरादून के पर्यटन स्थल

देहरादून में अनेकों लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। देश-विदेश से हर वर्ष हजारों पर्यटक देहरादून की वादियों में पर्यटन और प्रकृति का आनंद लेने आते हैं। देहरादून जिले के मुख्य पर्यटन स्थल ऋषिकेश, मसूरी, लंढोर, चकराता आदि हैं। टपकेश्वर मंदिर, मालसी डियर पार्क, कलंगा स्मारक, लक्ष्मण सिद्ध, चंद्रबाणी, साईं दरबार, गुच्चु पानी, तपोवन, संतोला मंदिर आदि देहरादून के प्रमुख दर्शनीय स्थल है।

मसूरी (Mussoorie)

देहरादून से 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है मसूरी। यह हरी-भरी पर्वत श्रंखलाओं से घिरा एक खूबसूरत एवं आकर्षक हिल स्टेशन है। यहाँ से बर्फ से ढकी हिमालयी पर्वतमाला और दून वैली अद्भुत नजारा दिखाई देता है। मसूरी को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है।

पूरे वर्ष भर देश विदेशों से बड़ी संख्या में पर्यटक यहाँ आकर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हैं। मसूरी और आसपास कई अन्य पर्यटक स्थल हैं। कैमल बेक रोड, गन हिल, मसूरी झील, विनग माउंटेन क्वेईल अभयारण्य, धनौल्टी, नाग टिब्बा, सुरकंडा देवी, भद्रराज मंदिर यहाँ के दर्शनीय स्थल हैं।

देहरादून घंटाघर, वन अनुसंधान संस्थान, सीएनआई ब्यॉज इंटर कॉलेज, मॉरीसन मेमोरियल चर्च, इनामुल्लाह भवन, जामा मस्जिद, ओशो ध्यान केन्द्र, इंडियन मिलिटरी एकेडमी तथा दरबार साहेब यहाँ के दर्शनीय भवन हैं और वास्तुकला की दृष्टि से विशेष महत्व रखते हैं।

जनसांख्यिकी एवं अन्य जानकारी

जिला : देहरादूनक्षेत्रफल : 3,088 Sq. Km
मुख्यालय : जनसंख्या : 1,696,694
तहसील : 07पुरुष : 892,199
विकास खंड: 06महिला : 804,495
विधानसभा क्षेत्र : 09जनसंख्या घनत्व : 549
वेबसाइट : https://dehradun.nic.in/साक्षरता : 84.25%

Related Post