- उत्तराखंड संभवत देश का अकेला राज्य है जिसके दो विधानसभा भवन होने के बावजूद भी स्थाई राजधानी नहीं है। 2 विधानसभा भवन क्रमशः देहरादून और भराडीसैंण (गैरसैंण) में स्थित हैं।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा जिला ‘उत्तरकाशी’ है जबकि सबसे छोटा जिला चंपावत है।
- उत्तराखंड राज्य का कुल क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किमी है। राज्य के कुल शेत्रफल का लगभग 53 प्रतिशत भूभाग वनों से आच्छादित है।
- 1 जनवरी 2007 को राज्य का नाम उत्तरांचल से बदलकर उत्तराखंड किया गया।
- भारतीय सैन्य सेवाओं के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान ‘परमवीर चक्र’ सबसे पहले उत्तराखंड के कुमाऊं रेजीमेंट के ‘मेजर सोमनाथ शर्मा’ को मरणोपरांत दिया गया।
- उत्तराखंड से प्रथम भारत रत्न पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति पं. गोविंद बल्लभ पंत थे (उत्तराखंड तब उत्तर प्रदेश राज्य का हिस्सा था)।
- प्रदेश के उधमसिंह नगर जिले में स्थित गोविंद वल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर, भारत का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 1960 में की गई।
- उत्तराखंड में देश की पहली आई. टी. हिंदी प्रयोगशाला 6 फरवरी 2003 काे देहरादून में स्थापित की गई। यह प्रयोगशाला माइक्रोसाफ्ट कार्पोरेशन लि. (Microsoft Corporation Ltd.) के सहयोग से शुरू की गई।
- गढ़वाल मण्डल की स्थापना सन् 1969 में की गयी। इससे पहले सन 1969 तक देहरादून को छोड़कर उत्तराखण्ड के सभी जिले कुमाऊँ मण्डल के अंतर्गत थे।
- प्रशासन की दृष्टि से उत्तराखंड को दो मंडलो ‘ गढ़वाल और कुमाऊँ’ में विभाजित किया गया है। गढ़वाल मण्डल का मुख्यालय ‘पौड़ी’ में स्थित है जबकि कुमाऊँ मण्डल का मुख्यालय नैनीताल में स्थित है।
- भारत के सबसे ओल्डेस्ट नेशनल पार्क ‘जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क’ को पहले ‘रामगंगा राष्ट्रीय उद्यान’ के नाम से जाना जाता था। सन 1957 में मशहूर शिकारी जिम कॉर्बेट के नाम पर इसका नाम कॉर्बेट नेशनल पार्क किया गया था।
- उत्तराखंड राज्य का सर्वाधिक ऊंचाई वाला पर्वत नंदा देवी पर्वत है। यह देश की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी भी है।
- कंचनजंगा देश की सर्वोच्च पर्वत चोटी है, जो कि नेपाल और भारत की सीमा पर स्थित है। इसलिए नंदा देवी पर्वत भारत की सर्वोच्च छोटी है जो पूरी तरह से भारत में ही स्थित है।
- राज्य के टिहरी जिले में भागीरथी और भीलंगना नदी के संगम पर नदी पर बना ‘टिहरी डैम’ भारत का सबसे उँचा डैम है। टिहरी डेंम की उँचाई 261मीटर है ।
- उत्तराखंड मे स्थित तुंगनाथ मंदिर दुनिया के सर्वाधिक उँचाई मे स्थित भगवान शिव के मंदिर के रूप मे प्रसिद्ध है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसका निर्माण महाभारत काल मे पांडवों द्वारा कराया गया।
- जिस चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम पर देश का नाम भारत पड़ा उनका जन्म स्थान कण्वाश्रम, पौड़ी में माना जाता है।
क्या आप जानते हैं उत्तराखंड के ये रोचक तत्थ्य?
