उधम सिंह नगर:
उत्तराखंड कुमाऊं मंडल में स्थित उधम सिंह नगर जिला प्रदेश के सबसे विकसित जिलों मे से एक है। भारत के मशहूर स्वतंत्रता सेनानी ‘सरदार उधम सिंह’ के नाम इस पर जिले का नाम उधम सिंह नगर पड़ा। यह जिला उत्तराखंड के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में से एक है। पूर्व में ऊधम सिंह नगर ‘नैनीताल’ जिले का जिले का हिस्सा था। 30 सितंबर 1995 में नैनीताल जिले से तराई वाले क्षेत्र को अलग कर नए जिले ‘उधम सिंह नगर’ जिले का सृजन किया गया।
1948 में उधम सिंह नगर जो कि नैनीताल के तराई और भाबर वाला क्षेत्र था। आजादी के पश्चात यहां भारत- पाकिस्तान के विभाजन से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की योजना के तहत विस्थापितों को बसाया गया। धीरे धीरे यहां पर पाकिस्तान से विस्थापित लोगों के अलावा अन्य राज्यों से आकर लोग बस गए। इसके बाद क्षेत्र निरंतर विकसित होता चला गया। आज उधम सिंह नगर जिला उत्तराखंड के सबसे विकसित जिलों मे से एक है।
प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र:
उधम सिंह नगर जिला उत्तराखंड का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। यहां पर कई बड़े उद्योगों के अलावा अग्रणी शिक्षण संस्थान मौजूद हैं। उत्तराखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद इस जिले का विकास तेजी से हुआ है और यह अभी भी निरंतर विकासरत है।
उधम सिंह नगर जिले में स्थित ‘गोविंद बल्लभ एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी’ भारत की पहली एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी है। जिले मे स्थित ‘पंतनगर हवाई अड्डा’ कुमाऊं क्षेत्र का प्रमुख हवाई अड्डा है।
वर्तमान में उधम सिंह नगर जिले का मुख्यालय रुद्रपुर एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित हो चुका है। जिले मे पर्यटन की अपार संभावनायें हैं। काशीपुर, अटरिया मंदिर, गिरी सरोवर, चैती मंदिर, द्रोणा सागर,नानकमत्ता गुरुद्वारा, नानकमत्ता डैम यहां के प्रमुख आकर्षण है।
उधम सिंह नगर जिले का निकटतम हवाई अड्डा ‘पंतनगर हवाई अड्डा’ है जो कि कुमाऊं क्षेत्र का मुख्य हवाई अड्डा भी है। यहां से निकटतम रेलवे स्टेशन ‘रुद्रपुर रेलवे स्टेशन’ है।
जनसांख्यिकी एवं अन्य जानकारी
जिला : | क्षेत्रफल : 2,542 Sq. Km |
मुख्यालय : | जनसंख्या : 1,648,902 |
तहसील/ उपतहसील : 09 | पुरुष : 858,783 |
विकास खंड: 07 | महिला : 790,119 |
पुलिस स्टेशन : 17 | जनसंख्या घनत्व : 649 |
विधानसभा क्षेत्र : 09 | वेबसाइट : https://usnagar.nic.in/ |
विधानसभा क्षेत्र : |